मछली का व्यापार || Fish Farming business

Fish Farming business

Fish Farming business काफी लाभदायक बिज़नस है, क्योंकि भारत में कम से कम 50 परसेंट आबादी मछली खाना पसंद करती हैं। इस कारोबार को शुरू करने के लिए पानी का उपलब्ध होना बहुत जरूरी है। हमारे देश में कई सारी नदियां झील मौजूद है, जिनकी मदद से कोई भी इस व्यापार को शुरू (start this business) कर सकता है।

आज के समय केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मछलियों की मांग बढ़ती जा रही है आजकल लोग मुर्गा खाना कम पसंद करते हैं जिसका मुख्य कारण मछली का स्वादिष्ट होना। साथ ही मछली में बहुत सारे प्रोटींस एंड विटामिंस पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को के लिए काफी लाभदायक होते हैं इसलिए पूरी दुनिया में इसका बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

💥 Fish Farming करने से पहले ध्यान रखें

  • मछली पालन करने के लिए सबसे पहले ( Before start a fish farm) हमें जमीन की जरूरत पड़ती है मतलब इतनी जमीन होनी चाहिए जहां हमारी मछली आराम से रह सके।
  • उस जमीन में सबसे पहले तालाब या टैंक का निर्माण करना होता है। जोकि कम से कम 9 फीट गहरा हो और जिसमें 6 फीट तक पानी मौजूद हो।
  • भारत में पानी का सबसे बड़ा स्रोत समुद्र नदियां एवं तालाब होते है। जहां मछली पालन कर सकते हैं। लेकिन आजकल बढ़ती तकनीक के साथ लोगों ने मछली पकड़ने के पुराने प्राकृतिक तरीके छोड़कर नए तरीके अपना लिए हैं।
  • इन नए तरीकों की वजह से लोगों ने अपने खुद के तालाब या टैंक का निर्माण करके मछली पालन शुरू कर दिया है।
  • मछली पालन के लिए जमीन चुनाव बहुत ही सावधानी से करना पड़ता है। क्योंकि मछली पालन में वातावरण एवं जगह का बहुत फर्क पड़ता है। उदाहरण के लिए मान लो आपने किसी ठंडे इलाके में जमीन का चुनाव किया तब आपकी मछलियों का आकार बहुत धीमी गति से बढ़ेगा।
  • जानें Real Estate के business के बारे में

💥 Fish Farming करने की प्रक्रिया

  • मछली पालन के लिए उचित स्थान का चयन बेहद आवश्यक है। जब आपने इस जगह का चयन कर लिया तब आपको तालाब का निर्माण कराना चाहिए।
  • मछली पालन के लिए तालाबों का निर्माण कई तरीके से कर सकते हैं जैसे आप प्लास्टिक के बड़े बड़े टैंक खरीद सकते हैं। इससे आपकी मेहनत और समय की बचत होगी।
  • अगर आप जमीन पर इसका निर्माण करना चाहते हैं तब आप जेसीबी मशीन की सहायता से उस जगह को की मिट्टी निकाल कर तालाब का आकार दे सकते हैं।
  • अगर आपका बजट बहुत ही कम है तब आप फावड़ा की मदद से छोटे टैंक जैसे 10x10x10 या 20x20x10 के बना सकते हैं।
  • जब आपका आपके टैंक का निर्माण हो जाए उसके बाद ब्लीचिंग पाउडर और मिट्टी में चूने का छिड़काव जरूर करें ऐसा करने से मछलियों को हानि पहुंचाने वाले कीट और अन्य जीव मर जाते हैं।
  • मछलियों के व्यापार के लिए सबसे जरूरी बात है मछलियों का तालाब में जिंदा रहना साथ ही उनकी संख्या का बढ़ते रहना।
  • इसलिए आपको मछलियों के खाने का इंतजाम (Fish food products) पहले ही कर लेना चाहिए मछलियों की प्रजाति को ध्यान में रखते हुए उनके खाने का इंतजाम करें
  • साथ ही अलग-अलग प्रजाति की मछली अलग-अलग टैंक में पालने की कोशिश करें।
  • खाने के साथ-साथ तालाब के पानी को लेकर भी सचेत रहें। water temperature सही है कि नहीं, इसकी जांच करने के बाद ही पानी को टैंक में डालें।
  • पानी की गुणवत्ता (water quality) बनाए रखने के लिए आपको हफ्ते में एक बार अपने तालाब या टैंक को साफ करना होगा। यदि आपके पास साफ पानी की कमी है तब आप महीने में दो बार भी साफ सफाई कर सकते हैं।
  • ऐसा करने से मछलियों को साफ पानी मिलता रहता है और मछलियों की उत्पादन क्षमता भी बढ़ जाती है जो आपके लिए बहुत फायदे की बात है।
  • Tea Shop Business || Tea Cafe Business || चाय का बिजनेस

💥 मछलियों की प्रजातियां (species of fish)

  • अबजब आपने मछली पालन बिजनेस का मन बना ही लिया है। तब मछली पालन के लिए सबसे महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बात है मछली की प्रजाति का चुनाव करना।
  • भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली तथा सबसे ज्यादा पाई जाने वाले मछलियां हैं popular fish – रोहू, कटला, मुर्रेल, टूना, ग्रास शार्प, हिस्ल मछली आदि।
  • यह सब मछलियां मानसून परिस्थिति के हिसाब से अपने आप को ढाल लेते हैं इसलिए भारत में कारोबार करने के लिए इस तरह की मछलियां का चयन करना लाभदायक साबित होता है।
  • यह सब मछलियां भारत में आसानी से मिल जाती हैं तथा इनके राम की ठीक होते हैं। और यह खाने में लोगों को पसंद भी आती है।

💥 रखरखाव के लिए ध्यान रखने वाली बातें

  • मछलियों का को सुरक्षित रखना काफी महत्वपूर्ण होता है। अगर आपकी कोई मछली बीमार हो जाती है तो वैसे मैं आपको टैशियन परमैग्नेट और नमक यानी सोडियम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तब मछलियों में फैलने वाले हैं कीटाणु आपकी सारी मछलियों को भी मार कर सकते हैं इसलिए मछलियों की देखरेख का खास ध्यान रखें।
  • अगर आप चाहें तो इसके लिए किसी मजदूर की मदद भी ले सकते हैं क्योंकि इन मछलियों का ख्याल रखना और समय समय पर खाना देना मछलियों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है।
  • पानी का साफ होना मछलियों की उत्पादन क्षमता को बढ़ाता है इसलिए इसका भी ध्यान रखें।

💥 Fish Farming हेतु लाइसेंस (Fish farming license)

  • मछली पालन के व्यवसाय ( commercial fish farming) को पंजीकृत करने के लिए आपको फॉर्म भरना पड़ता है जिसे सरकार ने उद्योग आधार का नाम दिया है।
  • आप एमएसएमई मंत्रालय के किसी भी सरकारी कार्यालय में जॉब अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आजकल यह सुविधा ऑनलाइन भी हो गई है। आप ऑनलाइन भी पंजीकृत कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको अपने व्यापार से संबंधित सभी दस्तावेज पहचान पत्र आधार कार्ड पैन कार्ड एवं अपनी दो फोटो की जरूरत होती है।
  • जब आप का लाइसेंस बन जाता है तब आपको एक पंजीयन संख्या दे दी जाती है जिसका इस्तेमाल आप सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी या लोन पाने के लिए कर सकते हैं।

💥 मछली पालन करने के तरीके ( Types of fishing farming)

मछली पालन के बहुत सारे तरीके जिनका इस्तेमाल मुख्य रूप से कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के लिए किया जाता है। जैसे

  1. पिंजरा विधि – इस तकनीक का इस्तेमाल तालाबों झीलों समुद्रों आदि में किया जाता है यह मछली पालन का सबसे सरल एवं फायदेमंद तरीका है। इसमें बहुत कम लागत लगती है तथा मुनाफा अधिक होता है। क्योंकि इस तकनीक में मछलियों को अमरावती कम रखरखाव की जरूरत पड़ती है।
  2. कृत्रिम तालाब – इस तकनीक को अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें मछलियों की पैदावार उच्च दर्जे के होते हैं और भरपूर लाभ होता है। इस तकनीक में रखरखाव एवं व्यापार को अच्छे से बैठाने में थोड़ा सा खर्च ज्यादा आता है लेकिन आरामदायक एवं अच्छी तकनीक इसी को मानते हैं।

💥 छोटे एवं बड़े स्तर पर मछली पालन (Large scale and small scale business)

  • मछली पालन फिश फार्म को आप छोटे स्तर से भी शुरू कर सकते हैं और बहुत बड़े स्तर पर ही कर सकते हैं।
  • यदि आप छोटे स्तर पर करते हैं तब पहले से मौजूद तालाब में मछलियों का पालन करना चाहिए।
  • यदि आप बड़े स्तर पर इस व्यवसाय को शुरू करने करते हैं तो आपको अधिक जमीन और अधिक कृतिम तालाबों की जरूरत पड़ती है लेकिन साथ ही आप का मुनाफा भी बढ़ता जाता है।
  • भारत के लगभग हर शहर मछलियों को बेचने के लिए बाजार लगाया जाता है जहां आप अपनी मछलियां भेज सकते हैं। यदि आप बड़े स्तर पर मछली का पालन करते हैं तब आप भारत से मछलियां विदेशों में भी भेज सकते हैं।
  • आप अच्छी पैकिंग कर के बड़े-बड़े होटलों और दुकानदारों को मछलियां बेच सकते हैं। जो आपके शहर में भी हो सकता है या दूसरे राज्य में भी हो सकते है।

💥 मछली पालन की लागत एवं मुनाफा (Market Demand)

  • यदि आप इस व्यापार में ₹100000 लगाते हैं तो आप को कम से कम 3 गुना लाभ हो सकता है। 
  • इसमें 40,000 से 50,000 रुपए के बीच आप अपना कृतिम तालाब बनवा सकते हैं।
  • उसके बाद मछली के बीज खाना पानी और बिजली का कुल मिलाकर 1 लाख सुबह तक का खर्च आता है।

3 thoughts on “मछली का व्यापार || Fish Farming business”

Comments are closed.